रांची
राजधानी रांची में हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक (फ़िरायालाल चौक) तक विरोध रैली निकाला गया। यह विरोध रैली 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म की घटना के खिलाफ जनआक्रोश को प्रकट करने के उद्देश्य से निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन से शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा, प्रांत सह संयोजक रत्नेश कुमार,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ सरकार, पूनम कुमारी, रांची महानगर के संयोजक कर्ण सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि ऐसे अपराध समाज के लिए कलंक हैं और इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होना अत्यंत आवश्यक है।
.jpg)
घटना को लेकर आमजन में गहरा आक्रोश
बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जहां उन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर न्याय की मांग को बुलंद किया। वहीं आसपास से गुजरते लोगों ने रैली का समर्थन किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इस घटना को लेकर आमजन में गहरा आक्रोश व्याप्त है। वहीं विरोध प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाए। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। मौके पर उपस्थित सोमा उराव, पप्पू तिवारी, सिम्पी शर्मा, पुष्पा राणा, नेहा सिंह, शालिनी, मनीत, गुड्डू राय, गौरव, ओमप्रकाश शर्मा, बीरू, विक्रांत, शुभम सहित अन्य लोग शामिल हुए।
.jpeg)