द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है।जानकारी के अनुसार, 30 मार्च सोमवार शाम को बारलोंग स्थित एक सुनसान जगह पर तीन युवकों ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद युवती के परिजनों द्वारा रजरप्पा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चितरपुर बस्ती से तीनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें पूछताछ के बाद मंगलवार (31 मार्च) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1.अयान अनवर: (पिता- अनवर सलीम), निवासी- रहमत नगर, लाइनपार, चितरपुर 2. मो. तौफिक: (पिता- दिलशाद अहमद), निवासी- ईदगाह मोहल्ला, चितरपुर. 3. मो. असफाक: (पिता- स्व. भोला पगला), निवासी- एलबी रोड, चितरपुर.
इस संदर्भ में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का आवेदन प्राप्त होते ही उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एसआई निरंजन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत महतो और मो. इकबाल शामिल थे। पुलिस बल ने मंगलवार सुबह चितरपुर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।