logo

पलामू में खुखड़ी चुनते वक्त फटा बम, व्यक्ति का दाहिना हाथ उड़ा; हालत नाजुक

पलामू में खुखड़ी चुनते वक्त फटा बम, व्यक्ति का दाहिना हाथ उड़ा; हालत नाजुक

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव के जंगल में मंगलवार को खुखड़ी चुनने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में काचन गांव निवासी बुधन राम के पुत्र शनिचरवा राम (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्ट में उनका दायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए MMCH लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, शनिचरवा राम जंगल में खुखड़ी चुन रहे थे, इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हालांकि ब्लास्ट किस वस्तु से हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्लास्ट किसी विस्फोटक वस्तु के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। 

Tags - Ramgarh Kachan Village Forest Blast Explosion Shani Charwa Ram Ramgarh Police