logo

जामताड़ा में हाईवे पेट्रोलिंग टीम से बदसलूकी और गाली-गलौज मामले में रेलवे कर्मी गिरफ्तार

hjikghkde.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा में हाईवे पेट्रोलिंग टीम के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने के मामले में मिहिजाम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना के कर्मी अशोक दास उर्फ ‘निमकी’ (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। ​यह घटना 4 अप्रैल 2026 की रात की है। जानकारी के अनुसार, चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के समीप इंदिरा चौक पर एएसआई गणेश कुमार अपनी टीम के साथ हाईवे पेट्रोलिंग की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान आरोपी अशोक दास वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के ऑन-ड्यूटी पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने हाथापाई की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने एएसआई की वर्दी पकड़कर खींच दी और सरकारी कार्य में गंभीर रूप से बाधा डालने का प्रयास किया।
​घटना के बाद पीड़ित एएसआई गणेश कुमार ने मिहिजाम थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना कांड संख्या 15/26, के तहत विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला 5 अप्रैल को दर्ज किया और छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। स्थानीय लोगों का कहना है: आरोपी 'निमकी' का रवैया पहले भी विवादित रहा है और उसकी इस तरह की हरकतों को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आती रही हैं।

 

Tags - Jamtara police case Mihijam police arrest Misbehavior with police India Jamtara highway patrol incident April 2026 ASI Ganesh Kumar assault case