logo

चतरा में लगा जनता दरबार, सुनी गई आमजन की समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए गए निर्देश

fdffefिि.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के चतरा में जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, भारतमाला परियोजना, कृषि विभाग, अबुआ आवास, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए प्रशासन के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करना है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Tags - Chatra Public Grievance Hearing Janata Darbar Deputy Commissioner Kirtishri District Administration Chatra Public Complaints Land Disputes Road Construction Issues Bharatmala Project Agriculture Department Issues Abua Housing Scheme Ration Prob