logo

युवती पर गर्म चाय फेंकने के विरोध में जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे लोग, गिरफ्तारी की मांग तेज

hbvksrv.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर में युवती पर गर्म चाय फेंकने की घटना ने अब तूल पकड़ना शुर कर दिया है. सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली मेहंदी कुमारी को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये. झारखंड क्षत्रीय संघ की जमशेदपुर इकाई के नेतृत्व में निकाली गई रैली में खासकर महिलाओं की भागीदारी बढ़ चढ़ कर दिखी. प्रदर्शनकारियों ने पहले डीसी कार्यालय और फिर एसएसपी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने घटना के सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ पीड़िता की समुचित इलाज की व्यवस्था करने की भी मांग की. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर खतरा हैं और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए.
बता दें कि घटना 6 अप्रैल की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टीएफए के पास हुई थी, जहां चाय दुकान में काम करने वाली मेहंदी कुमारी पर बदमाशों ने खौलती चाय फेंक दी और दुकान में तोड़फोड़ की. हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई और फिलहाल TMH में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अभय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी सनी मिश्रा, प्रेम कुमार समेत कई लोग अब भी फरार हैं. 

 

Tags - jamshedpur News Updates hot tea in girls face girls face hot tea Latest news updates latest jamshedpur news jamshedpur News updates