logo

बड़ी खबर : हजारीबाग में हवलदार की हत्या कर कैदी फरार

हजारीबाग में हवलदार की हत्या कर कैदी फरार

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में तैनात पुलिस जवान चौहान हेंब्रम की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कि कैदी शहजाद अंसारी ने पुलिस जवान की हत्या की है और फरार हो गया है। मिली जानकारी अनुसार कैदी इससे पहले पांच हत्या कर सजा काट रहा था। मौके पर पुलिस कप्तान सहित थाना प्रभारी एवं जवान घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Tags - Hazaribagh News Hazaribagh News Hazaribagh Latest News Hazaribagh Hindi News