logo

पोटका में नशे में धुत्त बेटे ने डंडे से पीटकर कर दी पिता की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

image_ai_genertad_17_may.jpg

जमशेदपुर 
पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना अंतर्गत चमाईजोड़ी गांव में मामूली विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पुत्र विजय पात्रो फरार है। ग्रामीणों के अनुसार, वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 
मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, डंडे के वार से गई जान
मृतक की पहचान अनिरुद्ध पात्रो के रूप में हुई है। मामले की प्राथमिकी मृतक के दूसरे बेटे अजय पात्रो के आवेदन पर दर्ज की गयी है। अजय ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके पिता और भाई विजय पात्रो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआत मामूली विवाद से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में विजय पात्रो ने डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अनिरुद्ध पात्रो की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी विजय पात्रो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

Tags - Jamshedpur News Jharkhand Crime Domestic Violence Potka Police Murder Case