logo

फांसी के लाइव डेमो का स्टेटस लगाया, फिर 38 वर्षीय युवक ने दी जान

फांसी के लाइव डेमो का स्टेटस लगाया, फिर 38 वर्षीय युवक ने दी जान

द फॉलोअप डेस्कः
मानगो एनएच 33 दलमा बेस कॉलोनी के रहने वाले मुन्ना शर्मा के बेटे विवेक शर्मा ने 22 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 5फांसी लगाने के पूर्व विवेक ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया। इसके साथ ही इंस्टाग्राम में अपना दुख भी प्रकट किया है। 38 वर्षीय विवेक शर्मा एक बैंक मैनेजर लड़की से विवाह करना चाहता था। उसके परिवार वाले विवाह के लिए राजी नहीं थे। कुछ दिन पूर्व लड़की का विवाह हो गया था। जिसके चलते विवेक शर्मा डिप्रेशन में चला गया था। 


लाइव डेमो भी दिया 
शुक्रवार सुबह 5 बजे उसने फांसी लगाई। फांसी लगाने के पूर्व विवेक ने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस में एक फोटो शेयर किया, जिसमें अपने गले में उसने फांसी का फंदा लटका रखा था। इसके साथ ही एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपना दुख प्रकट किया। विवेक शर्मा चार बहनों का इकलौता भाई था। 


प्रेमिका की शादी के बाद डिप्रेशन में था 
उलीडीह के थाना प्रभारी सोनू कुमार के अनुसार, 38 वर्षीय विवेक शर्मा का एक युवती से प्रेम संबंध था और वह शादी करना चाहता था। हालांकि उसके परिवार वाले इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे। कुछ दिन पहले युवती का विवाह हो गया। उसके बाद से विवेक डिप्रेशन में चला गया। गुरुवार को ही उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया