logo

साहिबगंज में सामुदायिक पुलिसिंग की बड़ी पहल, 300 गुम मोबाइल लौटाकर बढ़ाया जनता का भरोसा

sahebganj_mobile.JPG

साहिबगंज

साहिबगंज जिले में पुलिस-प्रशासन की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुम या चोरी हुए लगभग 300 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे गए। यह समारोह शहर के सिदो-कान्हू सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण में पुलिस की सक्रियता को दर्शाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग शामिल हुए।

लोगों के चेहरों पर खुशी

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को बरामद किया गया। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, जिससे अपराध नियंत्रण में और अधिक सफलता मिल सके। वहीं मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना की।

Tags - community policing police administration mobile phone recovery police public relationship crime control