द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में 04 सितंबर को हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल (संख्या JH21D 2641) को बरामद करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोकुलपुर हटिया और आसपास के इलाकों में देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गोकुलपुर-बड़हरवा मार्ग पर करीब साढ़े 11 बजे दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात कबूल करते हुए अपने एक अन्य साथी का नाम बताया, जिसे बाद में बाजार समिति क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान अब्दुल मजीद उर्फ सोनु, मो. सोहन साहा और रोनी शेख के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH21D 2641) भी बरामद की है। इस छापेमारी में बबलू कुमार नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, मिथुन रजक, सहायक अवर निरीक्षक अनन्त राम और सशस्त्र बल शामिल थे।
