logo

Ranchi : PLFI नक्सली बादल गोप चढ़ा पुलिस के हत्थे, रांची से किया गया गिरफ्तार

PLFI नक्सली बादल गोप चढ़ा पुलिस के हत्थे, रांची से किया गया गिरफ्तार

रांची: 
रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सली संगठन पीएलएफआई उग्रवादी बादल गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  बादल की गिरफ्तारी रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। बादल को रांची से गिरफ्तार किया गया है।


रांची में छिपकर रह रहा था
जानकारी के मुताबिक एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बादल गोप रांची में ही कहीं छिपा हुआ है। मिली सूचना के आधार पर एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने कार्रवाई करते हुए बादल को गिरफ्तार कर लिया। रांची पुलिस ने नरकोपी स्थित जंगल से शनिवार की रात में बादल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके कुछ साथी फरार हो गये़ एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गुप्त सूचना पर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम में कई लोग सादे लिबास में भी थे़.

 


 

कई मामले दर्ज हैं 
बता दें कि बादल गोप अमन साहू गिरोह के लिए भी काम कर चुका है। बादल के खिलाफ रांची, लातेहार, चतरा और गुमला समेत कई अन्य जिलों में अपराधिक मामले दर्ज हैं।