logo

ATM समझकर पहुंचे लोग, अंदर दिखा सैलून—पटना का ये “कैश या कटिंग” ट्विस्ट वायरल! देखें पूरा वीडियो

ATM समझकर पहुंचे लोग, अंदर दिखा सैलून—पटना का ये “कैश या कटिंग” ट्विस्ट वायरल! देखें पूरा वीडियो

पटना 
लोग पैसे निकालने की उम्मीद में इस ATM में जाते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी बैंक के चालू ATM का नहीं है, बल्कि यह जगह अब सैलून में तब्दील हो चुकी है। पटना के दानापुर इलाके में एक पुराना ATM अब  सैलून में तब्दील चुकी है । बाहर से यह SBI ATM जैसा दिखाई देता है।

 

 

पैसे निकालने पहुंचे लोग रह जाते हैं हैरान
सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों को हैरान कर रहा है। बाहर से देखने पर यह पूरी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM जैसा दिखाई देता है, लेकिन अंदर का नज़ारा बिल्कुल अलग है। जानकारी के मुताबिक, जहां पहले बैंक का ATM हुआ करता था, अब उसी जगह पर हेयर कटिंग सैलून चल रहा है। ATM बंद होने के बाद इस स्थान को किराए पर दे दिया गया। अब लोग नकदी निकालने की उम्मीद में यहां पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार दूर-दराज़ से आए लोग पैसे निकालने के लिए यहां आते हैं और अंदर का दृश्य देखकर चौंक जाते हैं। यह अनोखा बदलाव अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। बाहर लगा ATM जैसा ढांचा और बोर्ड लोगों को भ्रमित कर देता है। यही अनोखा बदलाव अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Tags - Patna ATM salon viral Danapur ATM news SBI ATM converted salon viral India news unique salon story