logo

चाईबासा में पारा शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

जोूपोी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र स्थित पुरनापानी बाजार टांड़ में एक पारा शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुकरु देवगम के रूप में हुई है। यह घटना 29 नवंबर के सुबह की है। उन्हें पत्थर और लाठी-डंडों से मारा गया। ग्रामीण मुंडा पुरनापानी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। चाईबासा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर को तीनों आरोपियों को ग्राम केजरा से गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने अभियुक्तों के बयान के आधार पर वारदात के समय पहने गए कपड़े, खून से सने पत्थर, डंडे और मिट्टी आदि जब्त किए हैं। मृतक मुकरु देवगम सुन्डी सुरनियों में पारा शिक्षक थे और साप्ताहिक बाजार करने पुरनापानी पहुंचे थे। इसी दौरान हड़िया पीने को लेकर हुए विवाद में तीनों आरोपियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमा सुन्डी, सीनू गौड़ और मंगल कारोवा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना पत्थर, खून लगा लकड़ी का डंडा, खून से सनी कंकड़-मिट्टी और आरोपियों द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं