logo

पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन से मांगी Z+ सिक्योरिटी, कहा- ना केंद्र सुरक्षा दे रही ना राज्य सरकार

जोजजहपगस.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें लगातार हत्या की धमकी मिल रही है और वे बिहार, झारखंड सहित देश-विदेश के अपराधियों और शराब माफिया के निशाने पर हैं ।पप्पू यादव ने अपने पत्र में कहा है कि राजनीतिक कारणों की वजह से न तो केंद्र और न ही बिहार सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया है कि जब से वे 18वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं, तब से उन्हें और उनके परिवार को भारी खतरा हो गया है।


पप्पू यादव को 7 दिसंबर को झारखंड से अमन साव गिरोह के गैंगस्टर मयंक सिंह की ओर से धमकी मिली थी। मयंक सिंह ने फेसबुक पर लिखा कि पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगनी चाहिए और अपनी गलती सुधारनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग एक ग्लोबल इंटरनेशनल गैंग है।


पप्पू यादव को अक्टूबर 2024 से लगातार धमकियां मिल रही हैं। यह धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग और झारखंड के अमन साहू गैंग समेत देश-विदेश से मिल रही हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद पूर्णिया पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।