logo

पलामू में सनसनी, नग्न अवस्था में मिला व्यापारी विनीत तिवारी का शव; हत्या की आशंका

रदीकोू.jpg

खुशी ठाकुर
पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरकट में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के एक जाने-माने व्यापारी बताए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलुओं की गहन जांच में जुट गई है।

फिल्मी अंदाज में अपहरण, सुनियोजित हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि विनीत तिवारी का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। जिस तरह से शव को नग्न अवस्था में फेंका गया, उससे यह मामला गंभीर साजिश की ओर इशारा करता है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

परिजनों का हंगामा, जमीन विवाद की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही पलामू एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद या आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Tags - Jharkhand crime Palamu news murder case police probe kidnapping crime news