logo

पलामू Fourth Grade बहाली: छात्रों ने आयुक्त से की जल्द परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग

WhatsApp_Image_2026-04-09_at_2_43_51_PM1.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू Fourth Grade (चतुर्थ वर्ग) बहाली परीक्षा जल्द आयोजित कराने तथा लंबित प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला, अनूप कुमार पासवान एवं सभी सहयोगी साथियों ने आज पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय मैडम से दूसरी बार मुलाकात कर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से पलामू फोर्थ ग्रेड भर्ती प्रक्रिया लंबित है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अंधेरे में है। छात्र लगातार मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर अपनी मांग को पुरजोर तरीके से रख रहे हैं। कमिश्नर मैडम ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर अति शीघ्र पलामू DC से टेलिफोनिक वार्ता कर Fourth Grade बहाली परीक्षा के संदर्भ में आवश्यक पहल की जाएगी तथा छात्रों की मांग को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान उपस्थित सहयोगी साथियों में —मुस्लिम अंसारी, बृजेश मेहता, रविंद्र चंद्रवंशी, सत्येंद्र कुमार मेहता, अनिल बैठ, चंदन गुप्ता, जनैश शर्मा सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जब तक पलामू Fourth Grade बहाली परीक्षा की तिथि घोषित नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पलामू के युवाओं का अधिकार — Fourth Grade परीक्षा जल्द कराओ, भविष्य बचाओ।

Tags - Palamu Fourth Grade Important Notice Release Coming Soon Fourth Grade Exam Palamu Breaking Update Meet To Divisional CommissionerKumud SahayRelease Notice Fourth Grade Exam