द फॉलोअप डेस्क
पलामू के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन में एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। जो फुटेज सामने आया है उसमें दिख रहा है कि ट्रेन को पास आता देखकर युवक पटरी पर जाकर सो गया। तभी मालगाड़ी ट्रैक पर आई और युवक को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। मृतक की पहचान पूर्वडीहा गांव निवासी रंजीत कुमार दुबे (30) के रूप में हुई है। रंजीत रविवार सुबह घर से निकले। फैमिली में रंजीत के माता-पिता के अलावा शादीशुदा बहन है। कुछ देर प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने के बाद करीब 10:30 बजे उन्होंने मालगाड़ी को आते देखा। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई। वह प्लेटफॉर्म से उतरकर ट्रैक पर चले गए। पहले कुछ देर खड़े रहे, फिर पटरी पर सिर रखकर लेट गए। प्लेटफॉर्म के आखिरी हिस्से में होने के कारण कोई भी समय रहते उन्हें बचाने नहीं पहुंच सका।
पलामू के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन में एक युवक ने रविवार को ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। फुटेज में दिख रहा है कि ट्रेन को पास आता देखकर युवक आराम से पटरी पर जाकर सो गया। pic.twitter.com/SQhiq7g9e0
— Rani Singh (@ranisingh1392) May 11, 2026

बहुत पढ़े-लिखे होने के बावजूद नहीं थी नौकरी
रंजीत घर नहीं लौटे तो उनके चाचा और भाई खोजने निकले। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर वे एमएमसीएच पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, रंजीत कुमार दुबे ने बीएचयू और संत जेवियर रांची से पढ़ाई की थी। रंजीत बीएचयू से ग्रेजुएशन कर रहा था, लेकिन फेल होने के बाद संत जेवियर, रांची से इसे पूरा किया। उसके बाद जीएलए कौलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड किया। इसके बाद भी उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। वो 6 सालों से नौकरी की तलाश कर रहे थे। जिससे वे तनाव में थे। साल 2018 में भी रंजीत ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
