रांची
आदिवासियों की प्राचीन पड़हा व्यवस्था, जो उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और न्यायिक जीवन-शैली का प्रमुख आधार रही है, को आगे बढ़ाने और राज्य स्तर पर सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए टाना भगत अतिथिगृह, बनहोरा (रांची) के सभागार में एक अति महत्वपूर्ण चुनाव बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नये पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
इस चुनाव बैठक में राजी देवान बसंत कुमार भगत की गरिमामयी उपस्थिति और डॉ. नारायण भगत की कुशल अध्यक्षता में पूरे संयम और समझदारी से कार्यवाही संपन्न की गई।

पदाधिकारियों का चयन
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित चयन किए गए —
• बेल : राजू उरांव
• देवान : जनार्दन टाना भगत
• उप देवान : जयराम उरांव
• रकम उर्वश : एतवा उरांव
• उप रकम उर्वश : सुरेश टाना भगत
• कहतो : जगरनाथ भगत
• उप कहतो : सुकरू उरांव
• कोटवार : इन्द्रदेव उरांव
• पंच : पवित्रा टाना भगत
• विशेष सलाहकार समिति के अध्यक्ष : विश्वनाथ उरांव
विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में रानी सिनगी दई महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सतमनी भगत समेत अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें द्रौपदी भगत, अंजना भगत, पुष्पा उरांव, फौदा उरांव, देवराम उरांव, राजबेल उरांव, महेन्द्र टाना भगत, चूंया कुजूर, कुलदीप खलखो, सुदर्शन भगत, सोनो मिंज, गौरी उरांव, ललित उरांव, रामजीत टाना भगत, पवन टाना भगत, अमित भगत, फिरू भगत, कार्तिक लोहरा, राजू लोहरा और लोहरा उरांव विशेष उल्लेखनीय हैं।
उत्साह और संकल्प
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि आज भी पड़हा व्यवस्था आदिवासी समाज के लिए परंपरा और पहचान का प्रतीक है। उपस्थित लोगों ने नवचयनित पदाधिकारियों को हर्षोल्लास के साथ पुष्पगुच्छ प्रदान कर शुभकामनाएं दीं और उनसे अपेक्षा जताई कि वे अपने समाज, संस्कृति और न्यायिक परंपराओं को संरक्षण एवं सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक योगदान देंगे।
निर्णय
1. समस्त नवचयनित पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह सम्मानपूर्वक 28 सितम्बर को पावन भूमि चिंगरी, बिशुनपुर में किया जाएगा।
2. रानी सिनगी दई महिला संगठन, झारखंड की राज्य स्तरीय समिति का गठन दिनांक 25 सितम्बर 2025 को किया जाएगा।