logo

साहिबगंज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 6-7 लोग घायल

Screenshot_2026-04-12_191852.jpg

साहिबगंज
बांझी क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित वाहन घाटी क्षेत्र में झरने के पास बने लोहे के पुल से टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरा।स्कॉर्पियो में सवार करीब 6 से 7 लोग घायल
स्कॉर्पियो में सवार करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन काफी तेज गति में था, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और यह दुर्घटना हुई।घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
 

Tags - Sahibganj AccidentSahibganjJharkhand Scorpio Accident