logo

हजारीबाग जिले में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 19 जून 2025 तक बंद करने के आदेश

mausam2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मौसम विज्ञान केंद्र, बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची द्वारा 17 जून 2025 को जारी विशेष बुलेटिन एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार में हजारीबाग जिले को भी रेड जोन चिह्नित किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत उपायुक्त, हजारीबाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। और कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शिक्षण गतिविधियां दिनांक 19 जून 2025 तक स्थगित रहेंगी।

यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रमुख शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस अवधि में विद्यालय बंद रखने के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह आदेश सभी संबंधित शिक्षा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय निरीक्षकों, नगर शिक्षा पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना के उद्देश्य से एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News hazaribagh red alert Jharkhand red alert red alert news meteorological department