logo

बहरागोड़ा के ओम बने पूर्वी सिंहभूम टॉपर, शिप्रा प्रधान सेकंड और गीता गोराई थर्ड टॉपर

east_singhbhum_topper.jpg

बहरागोड़ा
JAC की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम से इस बार प्रतिभा का केंद्र शहर नहीं, बल्कि गांव बना है. सुदूर बहरागोड़ा के एसएस विद्या मंदिर हाई स्कूल के छात्र ओम कुमार ने 492 अंक यानी 98.4% हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. उनके ठीक पीछे एलबीएस हाई स्कूल, जयपुरा की छात्रा शिप्रा प्रधान ने 488 अंक (97.6%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीएसएसपी विद्या मंदिर हाई स्कूल, सोनारी की गीता गोराई ने 486 अंक (97.2%) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन छात्र
जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान 485 अंक (97%) के साथ संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने हासिल किया है. इनमें उमेश मांडी (विवेकानंद हाई स्कूल, साकची), अनामिका महतो (आदिवासी हाई स्कूल, बोड़ाम) व कोयल रानी साव (टी.एम.एम. हाई स्कूल, कराडूबा) शामिल हैं. इस बार की मेरिट सूची में जिले के अलग-अलग प्रखंडों बहरागोड़ा, बोड़ाम, मुसाबनी और कराडूबा से छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई है. यह न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के स्तर में सुधार को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.
टॉप-10 में कई स्कूलों की मजबूत उपस्थिति
इसके अलावा मेरिट सूची में अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा. 
ओम कुमार – एस.एस. विद्यामंदिर हाई स्कूल, बहरागोड़ा – 492 (98.4%)
शिप्रा प्रधान – एल.बी.एस. हाई स्कूल, जयपुरा – 488 (97.6%)
गीता गोराई – बी.एस.एस.पी. विद्या मंदिर हाई स्कूल, सोनारी – 486 (97.2%)
उमेश मांडी – विवेकानंद हाई स्कूल, साकची – 485 (97%)
अनामिका महतो – आदिवासी हाई स्कूल, बोड़ाम – 485 (97%)
कोयल रानी साव – टी.एम.एम. हाई स्कूल, कराडूबा – 485 (97%)
मोहन महतो – विवेकानंद हाई स्कूल, साकची – 484 (96.8%)
शंकर गिरी – जी.सी.जे.डी. हाई स्कूल, मुसाबनी – 483 (96.6%)
हेमा मन्ना – अपग्रेडेड हाई स्कूल, हलदाजुड़ी – 483 (96.6%)
खुशी कुमारी – सेंट मैरीज़ हिंदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर – 482 (96.4%)

 

Tags - JAC in East Singhbhum JAC 10th East Singhbhum Topper East Singhbhum topper Om East Singhbhum Result JAC JAC Result East Singhbhum