logo

गढ़वा में पोषण वाटिका की पहल, अब स्कूल के खेतों की सब्जियां पहुंचेंगी बच्चों की थाली तक

GARHWA_SCHOOL.JPG

द फॉलोअप डेस्क  

गढ़वा जिले मे पोषण वाटिका की शुरुआत हुई है, जिसके बाद अब सरकारी विद्यालयों मे सब्जियों की खेती होगी और खेतों में उगे सब्जियों को मिड डे मिल के तहत बच्चों की थाली में परोसी जाएगी।जिले के श्रीबंशीधर नगर मे स्थापित सरकारी विद्यालय में खूब हरियाली दिख रही है, इस हरियाली के पीछे मेहनत स्कूल प्रबंधन और बच्चों का है। इस विद्यालय मे पोषण वाटिका के तहत बच्चो को दी जाने वाली सब्जियों की खेती इसी विद्यालय मे हुई है, विद्यालय मे मुनगा, बैगन, टमाटर, सेम, मिर्च, केला और कढ़ी पत्ता की खेती हो रही है। जिसका इस्तेमाल मिड डे मिल मे परोसे जाने वाली सब्जियों के रूप मे होती है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिले के कई विद्यालयों मे पोषण वाटिका विकसित करने के लिए पांच पांच हजार का फंड भी आवंटित किया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कहना है की इस विद्यालय मे पोषण वाटिका मे खेती के जरिये सब्जियों का उत्पादन कर बच्चों को परोसा जाता है, जो की शिक्षा विभाग की एक अच्छी पहल है। वहीं कॉर्डिंनेटर ने कहा की इसकी तो अभी शुरुआत हुई है, आने वाले दिनों मे जिले के सभी सरकारी विद्यालयों मे इस अनूठी पहल को देखा जाएगा। शिक्षा विभाग की इस अनूठी पहल को जिला मे प्रभावी ढंग से लागू कराने वाले अधिकारी कैशर राजा ने बताया कि इस पोषण वाटिका का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सेहत मे सुधार करना है, यह पहल होने से कम से कम एक टाइम बच्चों को सही खाना मिलेगा और उनको पढ़ाई मे मन लगेगा।

Tags - nutrition garden initiative Garhwa district schools government school vegetable farming mid day meal vegetables Shri Banshidhar Nagar school school nutrition program vegetables grown in schools student nutrition improvement