logo

घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था NTPC वर्कर, टैक्टर की चपेट में आकर तोड़ा दम 

घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था NTPC वर्कर, टैक्टर की चपेट में आकर तोड़ा दम 

हजारीबाग


केरेडारी में घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले NTPC वर्कर की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गयी। मृतक युवक का नाम यशवंत कुमार और उम्र 29 साल बताई गयी है। वो बेंगवरी गांव का निवासी था। मिली खबर के मुताबिक मृतक घर से ड्यूटी के लिए टंडवा की ओर निकला था। इसी बीच केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर मां अष्टभुजी फ्यूल स्टेशन (पेट्रोल पंप) के समीप स्वराज ट्रैक्टर के चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क 

स्थानी लोगों की मदद से मृतक यशवंत को स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। इससे आक्रोशित परिजन शव को घटना स्थल पर ले गए और इसे सड़क पर रखकर केरेडारी टंडवा मुख्य पथ को जाम कर दिया। इसके कुछ देर बाद मृतक यशवंत की माता एवं अन्य सगे संबंधी घटना स्थल पर पहुंचे। पुत्र के शव को देख मां ने विलाप करना शुरू किया। वो बार-बार बेहोश हो रही थीं। 

ऐसे हुआ हादसा 
बहरहाल घटना के बारे में बताया गया की स्वराज ट्रैक्टर के इंजन संख्या सी.जे. 1353/ एसएफएच 9850 बालू खाली कर पेट्रोल पंप में डीजल भरने जा रहा था। इसी समय बाइक सवार यशवंत से टक्कर हो गयी और उसकी मौत मौके पर ही  हो गई। खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Road accidentDEATHKEREDARIHAZARIBAGH