द फॉलोअप डेस्क
रांची में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने अपनी पहली लेंडर्स मीट का आयोजन किया। होटल लेमन ट्री में आयोजित इस बैठक में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन और हुडको सहित बड़े पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। शिवम श्रीवास्तव, चेयरमैन एनएमएल, नवीन जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनएमएल,गौरव रस्तोगी, मुख्य वित्तीय अधिकारी, एनएमएल, और एनएमएल हेडक्वार्टर के सीनियर अधिकारी और परियोजनाओं के प्रमुख मीटिंग में शामिल हुए। स्वागत भाषण में, शिवम श्रीवास्तव (चेयरमैन, एनएमएल) ने एनटीपीसी से एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) में बिज़नेस ट्रांसफर की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने बैंकर्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स को लेंडर्स नहीं, बल्कि एनएमएल की तरक्की में पार्टनर बताया। माइन प्लानिंग डिपार्टमेंट के संचित दुआ और एनएमएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी गौरव रस्तोगी ने एनएमएल के मौजूदा और भविष्य के बिज़नेस प्लान्स के बारे में विस्तृत प्रस्तुति (डिटेल्ड प्रेजेंटेशन) दि, जिसमें एनटीपीसी से कोयला खदानों के ट्रांसफर की स्थिति, मौजूदा और अनुमानित फाइनेंशियल्स, और कैपेक्स के लिए कर्ज की ज़रूरत शामिल किया गया था ।

बैठक में एनएमएल के शीर्ष प्रबंधन ने कंपनी की वर्तमान स्थिति, भविष्य की योजनाएं और वित्तीय जरूरतों पर विस्तृत जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से एनटीपीसी से कोयला खदानों के ट्रांसफर की स्थिति, मौजूदा और अनुमानित वित्तीय विवरण, कैपेक्स जरूरतें और कंपनी के डाइवर्सिफिकेशन प्लान शामिल थे। कंपनी ने रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स सहित अन्य खनिजों में अपने विस्तार की योजनाओं की जानकारी भी दी।

एनएमएल को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2038 तक उसका रेवेन्यू वित्तीय वर्ष 2025 में लगभग 7700 करोड़ रुपये से चार गुना से अधिक बढ़ जाएगा। क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों जैसे कि CRISIL रेटिंग्स और CARE रेटिंग्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में हिस्सा लिया और कंपनी की क्रेडिट रेटिंग फ्रेमवर्क पर प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी सवालों का प्रबंधन ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके साथ ही कंपनी ने 27 जनवरी 2026 को 500 करोड़ रुपये के टर्म लोन के लिए अनुरोध (RfP) जारी किया और बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों से बिडिंग में भाग लेने का आग्रह किया। एनएमएल की यह पहल कंपनी की मजबूत स्थिति और विकास के रास्ते पर मजबूती को दर्शाती है। एनएमएल के एडिशनल जनरल मैनेजर (फाइनेंस) अमित प्रकाश ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।