logo

बड़ी खबर : कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, साहिबगंज से धनबाद लाने के क्रम में जामताड़ा में एनकाउंटर

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, साहिबगंज से धनबाद लाने के क्रम में जामताड़ा में एनकाउंटर

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। घटना, रविवार देर शाम की है। सुजीत सिन्हा को साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। बताया जाता है कि साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर जामताड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत सुपायडीह पंचायत के मेला डंगाल गांव के पास पुलिस वाहन पंक्चर हो गया। इसका फायदा उठाकर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने एक जवान का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। दावा है कि उसने जवानों को लक्ष्य बनाकर फायरिंग भी की। जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मौके पर ही मारा गया। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

Tags - Gangster Sujit SinhaEncounterJamtaraJharkhand PoliceCrime