logo

भरनो CO को म्यूटेशन गड़बड़ी मामले में दोबारा नोटिस, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

notice141.jpg

रांची 
गुमला जिला प्रशासन ने म्यूटेशन मामलों में अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए भरनो के अंचल अधिकारी को दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, जवाब नहीं देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन की ओर से पहले भी संबंधित अधिकारी को म्यूटेशन प्रकरण में हुई गड़बड़ियों पर स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अब दोबारा नोटिस भेजा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अंचल अधिकारी ने अपने ही द्वारा रद्द किए गए म्यूटेशन आवेदन की अपील की सुनवाई कर उसे स्वीकृत कर दिया, जबकि नियमों के अनुसार ऐसी अपील भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में की जानी चाहिए।


उपायुक्त के निर्देश पर की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि भरनो अंचल में इस प्रकार की अनियमितता के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं। इन मामलों में एक ही खाता प्लॉट से जुड़े म्यूटेशन आवेदन पहले रद्द किए गए और फिर कुछ समय बाद दोबारा उन्हीं जमीनों पर सुनवाई कर करेक्शन स्लिप जारी की गई।
प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही के लिए अंचल अधिकारी के साथ-साथ अंचल निरीक्षक और अंचल उप निरीक्षक को भी जिम्मेदार ठहराया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive