logo

महाशिवरात्रि पर कल रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव, जानिए आपका रूट कौन सा होगा 

TRAFFIC_POLICE.jpg

रांची
पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय, रांची की ओर से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आवश्यक सूचना जारी की गई है। दिनांक 15.02.2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह 05:00 बजे से ही शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भगवान शिव-पार्वती की भव्य बारात निकलने की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।
जारी निर्देश के अनुसार, सुबह 05:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः नो-एंट्री लागू रहेगी।


इन मार्गों तक ही आ सकेंगे बड़े वाहन
•    कांके से रांची (भाया बोड़ेया) – बोड़ेया तक
•    चाईबासा-खूंटी से रांची – बिरसा चौक तक
•    गुमला-सिमडेगा से रांची (अरगोड़ा मार्ग) – कटहल मोड़ तक
•    पलामू-लोहरदगा से रांची – पिस्का मोड़ तक
•    गुमला-सिमडेगा मार्ग – आईटीआई बस पड़ाव तक
•    जमशेदपुर से रांची – दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम तक
•    जमशेदपुर (भाया सदाबहार चौक) – कुसई/घाघरा तक
•    कांके-पतरातु (भाया आईआईसीएम) – चांदनी चौक तक
•    बुटी मोड़ से रांची (भाया बरियातु) – बुटी मोड़ तक
बड़े मालवाहक वाहन, सिटी राइड बस और अन्य भारी वाहन बुटी मोड़ से बरियातु होते हुए नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
छोटे वाहनों के लिए व्यवस्था

  • बुटी मोड़ से बरियातु मार्ग पर छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर परिचालन कर सकेंगे।
  • बोड़ेया रोड से आने वाले छोटे वाहन करमटोली चौक होते हुए जेल चौक की ओर जा सकेंगे और बरियातु रोड से बुटी मोड़ भी पहुंच सकेंगे।
  • इसी प्रकार जेल चौक की ओर से आने वाले छोटे वाहन करमटोली चौक होते हुए बरियातु मार्ग से बुटी मोड़ जा सकेंगे।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों का पालन करंग और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि पर्व के दौरान शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके।


Tags - Shivratri Procession Route Ranchi City Diversion Devotee Crowd Management Buti More Traffic Plan Urban Transport Control