logo

निशांत कुमार का बड़ा बयान : कहा, क्राइम और करप्शन से कोई समझौता नहीं; आगे की रणनीति पर काम कर रहे

WhatsApp_Image_2026-04-18_at_6_50_32_PM.jpeg

बिहार 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के ट्विटर पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति के बारे में पिता जी से बातचीत हुई। मैं भी पिताजी, लोहियावादी समाजवादी विचारधारा से जुड़ा हूं।  क्राइम, करप्शन पर कभी समझौता मैं भी नहीं करूंगा।  निशांत कुमार लंबे समय तक सार्वजनिक राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके सक्रिय राजनीति में आने को लेकर अटकलें तेज थी। इसके बाद उन्होंने जदयू की सदस्यता हासिल की। बिहार में सत्ताधारी पार्टी जेडीयू के भीतर भी भविष्य के नेतृत्व और उत्तराधिकार को लेकर चर्चाएं समय-समय पर सामने आती रही थी। उन्होंने 8 मार्च 2026 को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) – जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। पार्टी के भीतर और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले संभावित नेता के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

 

Tags - Bihar Bihar Update Breaking Viral