logo

रांची में नेक्सजेन डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने मनाया फैमिली डे, कर्मचारियों और परिवारों ने लिया भाग

yuhb56nu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नेक्सजेन डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, जिसका मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) में स्थित है, ने 7 फरवरी 2026 को रांची के रॉकवुड रिज़ॉर्ट में फैमिली डे का भव्य आयोजन किया। वर्तमान में कंपनी देश के 12 राज्यों में सफलतापूर्वक अपने कार्यों का संचालन कर रही है।
इस आयोजन में कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक खेल और बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनसे पूरा कार्यक्रम यादगार बन गया। फैमिली डे का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्य-दबाव से दूर रखते हुए पारिवारिक माहौल में आपसी जुड़ाव और टीम भावना को और मजबूत करना था।

 

Tags - Nexgen Digital Infrastructure Corporate Family Day Event Nexgen Digital Infrastructure Gurugram Family Day Celebration in Ranchi Jharkhand Corporate Events Fun Activities for Employees and Families Nexgen Digital Infrastructure family day at Rockwoo