रांचीः
वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा पंचतत्व में विलिन हो गये। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले उनके आवास पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रध्दांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ो लोग हरमु मुक्तिधाम पहुंचे। उन्हें श्रध्दांजलि देने पत्रकारिता जगत के लोग, राजनीतिक दल के लोग, कई धार्मिक संगठन के लोग पहुंचे थे।

हार्टअटैक से निधन
बता दें कि वर्तमान में वह न्यूज पोर्टल न्यूज विंग के समाचार संपादक के पद पर कार्यरत थे। उससे पहले भी वह कई अखबारों में काम कर चुके थे। उन्होंने अपने जीवन का करीब तीन दशक पत्रकारिता जगत को समर्पित कर दिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को उनका हार्टअटैक से निधन हो गया। बीते दिन उन्हें गैस और बेचैनी की शिकायत हो रही थी जिसके बाद परिजन उनको लेकर ऑर्किड अस्पताल पहुंचे थे जहां शाम 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रेस क्लब में रविवार को शोकसभा का आयोजन
नवीन शर्मा के जाने से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। हर पत्रकार के साथ उनका संबंध बेहद ही मधुर था। जब भी कोई उनकी चर्चा कर रहा है तो लोगों की आंखे नम हो जा रही है। रविवार को रांची प्रेस क्लब में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया है।