logo

RKDF यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने साझा किए अनुभव

RKDF यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने साझा किए अनुभव

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित RKDF University के School of Law में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Senior एवं Super Senior विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं Campus Life से परिचित कराया। कार्यक्रम में High Court एवं Lower Court के अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ न्यायालयीन कार्यप्रणाली एवं विधि के व्यावहारिक पक्षों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र में सफल करियर के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ, तार्किक क्षमता, प्रभावी संवाद, अनुशासन एवं पेशेवर नैतिकता का विकास भी आवश्यक है।

शैक्षणिक जीवन में अनुशासन जरुरी 

कार्यक्रम में RKDF University की Chancellor Dr. Sadhna Kapoor ने Video Conferencing के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को Law की शिक्षा को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ ग्रहण करने तथा अपने शैक्षणिक जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर Vice Chancellor, Pro Vice Chancellor, Registrar, Dean Academic, Dean एवं HOD, School of Law सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को लेकर अपने विचार साझा किए और उन्हें मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

व्यक्तित्व और व्यवहार को विकसित करने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के Rules & Regulations, Discipline, Protocol, Academic Conduct एवं Campus Decorum के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि एक Law Student के व्यक्तित्व में कानून की जानकारी के साथ अनुशासन, नैतिकता, शिष्टाचार, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का होना भी आवश्यक है। विद्यार्थियों को न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र की गरिमा के अनुरूप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। Senior एवं Super Senior विद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं Campus Life से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान Senior-Junior के बीच सकारात्मक एवं सहयोगात्मक संवाद देखने को मिला।

नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा संगीत, नृत्य एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का समग्र उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, व्यावहारिक विधिक ज्ञान, प्रोफेशनल Decorum, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा। RKDF University, Ranchi के School of Law में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए विधि शिक्षा की एक नई यात्रा की शुरुआत के साथ-साथ उन्हें भविष्य के पेशेवर जीवन के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Tags - RKDF University Ranchi School of Law Law Students Student Orientation Program Ranchi News Ranchi Latest Update