logo

Nasal Vaccine : भारत बायोटेक ने बताया कब से और कितने में लगेगा इसका डोज

भारत बायोटेक ने बताया कब से और कितने में लगेगा इसका डोज

डेस्क:
हाल ही में भारत सरकार ने  नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को मंजूरी दी है। अब इसे कोविन पोर्टल पर लिस्टेड करने की मंजूरी भी मिल गई है। जिसके बाद iNNOVACC अब CoWin पर उपलब्ध है। भारत बायोटेक (Bharat biotech) ने इसकी जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है। बायोटेक ने इसकी कीमत बताते हुए कहा है कि निजी बाजारों के लिए 800 रुपए तय की गई है। वहीं सरकारी अस्पतालों में यह 325 रुपए में उपलब्ध होगी। जानकारी के मुताबिक नेजल वैक्सीनेशन जनवरी के चौथे सप्ताह में शुरू किया जाएगा।


18 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगेगा यह वैक्सीन
वर्तमान में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड और कोवोवैक्स, रूसी स्पुतिनिक वी और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कॉर्बेवैक्स वैक्सीन कोविन पोर्टल पर लिस्टेड हैं। भारत बायोटेक ने बीते 6 सितंबर को घोषणा की थी कि उसकी दुनिया की पहले इंट्रानेजल COVID-19 वैक्सीन iNCOVACC (BBV154) को डीजीसीआई की ओर 18 वर्ष से ऊपर लोगों के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है।


बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जाएगा
नेजल कोरोना वैक्सीन को भारत सरकार ने 23 दिसंबर को मंजूरी दी थी। इसे कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया गया है। नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जा सकेगा। इसकी खास बात यह है कि शरीर में जाते ही यह कोरोना के इन्फेक्शन और ट्रांसमिशन दोनों को ब्लॉक करती है। इस वैक्सीन में इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए इससे चोट लगने का खतरा नहीं है। साथ ही हेल्थकेयर वर्कर्स को भी खास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।