logo

हजारीबाग में नीर वीर करेगा पेयजल समस्या का समाधान, व्हाट्सएप पर शिकायत के बाद तुरंत मिलेगा हल

hzb_pani_samsya_samadhan.jpg

हजारीबाग
हजारीबाग में गर्मी में पेयजल की समस्या नहीं होने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. नीर वीर के माध्यम से पेयजल समस्या का समाधान होगा. शिकायत करने के महज कुछ ही पल में समस्या का समाधान हो जाएगा. हजारीबाग डीसी के पहल पर यह सुविधा आम लोगों को दी जा रही है. 

व्हाट्सएप के करिए शिकायत, तुरंत होगा समाधान: DC 
हजारीबाग जिला प्रशासन धीरे-धीरे डिजिटल की ओर अग्रसर हो रहा है. गर्मी के दिन पेयजल की समस्या से लोगों को मुक्ति देने के लिए नीर वीर के माध्यम से शिकायत दर्ज करना होगा. व्हाट्सएप मैसेज के जरिए शिकायत दर्ज की जाएगी. पल भर में चापाकल दुरुस्त करने के लिए विभाग के कर्मी पहुंच जाएंगे. इसकी मॉनिटरिंग खुद उपायुक्त करेंगे. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत गर्मी के मौसम में जल संकट को ध्यान में रखते हुए डिजिटल सुविधा विकसित की गई है. जिससे नागरिक अपने क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को आसानी से दर्ज करा सकेंगे. इस चैटबोट के माध्यम से आमजन खराब या निष्क्रिय चापानल से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, तथा शिकायत की स्थिति की जानकारी तथा अपनी पूर्व शिकायतों का विवरण भी देख सकते हैं. यह प्रणाली पूरी तरह सरल, सुलभ एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें.
इस नमबर पर करें शिकायत
शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिक मोबाइल से व्हाट्सएप नंबर 8757864361 पर संदेश भेज सकते हैं तथा अपने विकल्पों का चुनाव कर समस्या दर्ज करा सकते है. व्हाट्सएप के जरिए प्रखंड का नाम फोटोग्राफ समेत कई सामान्य जानकारी देना होगा.इसके अतिरिक्त, 8076635024 नंबर पर कॉल कर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. जिला प्रशासन द्वारा यह पहल सुनिश्चित करेगी कि पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लिया जाए और संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र समाधान किया जा सके. प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें एवं अपने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें.

 

Tags - hazaribagh Drinking water problem Solved latest hazaribagh news hazaribagh news updates nal veer in hazaribagh hazaribagh nal veer news water problem in hazaribagh hazaribagh