logo

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन लाल अग्रवाल के निधन पर विधायक रागिनी सिंह ने जताया शोक

imoytim.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झरिया के प्रसिद्ध उद्योगपति, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तथा झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल के निधन की सूचना मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह उनके आवास पहुंचीं। विधायक रागिनी सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि रतन लाल अग्रवाल का सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ, समर्पित और लोकप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Tags - Ratan Lal Agrawal death news. Jharia obituary news today Vishwa Hindu Parishad district president Jharia MLA Ragini Singh condolence visit Jharia obituary news today Social leader Ratan Lal Agrawal tribute