logo

गर्म चाय से झुलसी युवती से मिलने TMH पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

a981.jpg

जमशेदपुर:

बिस्टुपुर स्थित दुकान में गर्म चाय के हमले में झुलसी मेहंदी कुमारी का कुशल क्षेम जानने के लिए शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीड़िता एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर इलाज के स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़िता के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने टीएमएच प्रबंधन से भी बातचीत कर बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विधायक ने वारदात पर गहरी चिंता व्यक्त की
इस दौरान विधायक ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये एवं उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाये। उन्होंने प्रशासन से सभी दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी कर उनपर कठोर कार्रवाई करने एवं पीड़िता के साथ न्याय की मांग की।

Tags - JamshedpurJamshedpur NewsJamshedpur UpdateJamshedpur Latest NewsJamshedpur Tea AttackPurnima Sahu