जमशेदपुर
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में वर्षों से समर्पित भाव से सेवा दे रही विनोदिनी सेनापति को विधायक पूर्णिमा साहू ने सम्मानित किया। उन्हें आज के दिन अवकाश दिलवाया। वे लंबे समय से आगंतुकों को स्नेहपूर्वक चाय-पानी की सेवा देती आ रही हैं। इसके बाद कार्यालय में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं अपने हाथों से चाय बनाकर सभी को स्नेहपूर्वक परोसा।
मौके पर विधायक साहू ने कहा कि भाजपा में पद से बढ़कर सेवा और समर्पण का भाव ही सबसे बड़ी ताकत है। यही अपनापन और सम्मान हीं भाजपा परिवार की सबसे बड़ी ताकत है।
