logo

पुरी तक साथ निभाया, लौटकर रेल ट्रैक पर थम गई नाबालिग प्रेमी युगल की सांसें

WhatsApp_Image_2026-05-26_at_9_41_48_AM.jpeg

सोनुआ
यह दुखद घटना झारखंड के सोनुआ स्टेशन के पास की है, जहां एक नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भालुरुंगी गांव के रहने वाले 15 वर्षीय अर्जुन महतो और 17 वर्षीय खुशबू महतो 21 मई से लापता थे, जो राउरकेला होते हुए ओडिशा के पुरी तक गए थे। रविवार देर रात पुरी से लौटने के बाद, दोनों ने सोनुआ स्टेशन के आउटर सिग्नल (पड़सा पुलिया) के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शवों की पहचान काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से मिले एक टूटे मोबाइल के सिम कार्ड के ज़रिए हो सकी। , जिसने इस दर्दनाक कहानी से पर्दा उठा दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला मान रही है और इस दर्दनाक अंत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। 
मृतकों की पहचान और यात्रा का रूट
मृतकों की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र के भालुरुंगी गांव निवासी अर्जुन महतो (15) और खुशबू महतो (17) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों 21 मई से अपने घरों से लापता थे। जांच में पता चला है कि दोनों ट्रेन से राउरकेला होते हुए पुरी गये थे और रविवार को ही वापस लौटे थे। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस जांच में मिले रेल टिकटों से पता चला कि दोनों पहले सोनुआ से राउरकेला गये और वहां से पुरी पहुंचे थे। रविवार को वे वापस लौटे और टाटा-चक्रधरपुर होते हुए देर रात सोनुआ पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद पड़सा पुलिया के समीप डाउन रेलवे लाइन पर चक्रधरपुर की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।


टूटे मोबाइल के सिम कार्ड से खुला राज
घटना रात करीब 12.30 बजे की है। समलेश्वरी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने सोनुआ स्टेशन को रात करीब 1 बजे मेमो भेजकर ट्रैक पर हादसे की सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ और सोनुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक पर शवों की स्थिति इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस को घटनास्थल से एक बैग, कुछ कपड़े, तीन रेल टिकट और युवक का एक बंद मोबाइल फोन मिला। मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। पुलिस ने जब उसमें से सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में डाला, तभी युवक के परिजनों का कॉल आ गया। इसी के आधार पर पहले अर्जुन और फिर खुशबू की पहचान हुई। वहीं, टिकटों से पता चला कि दोनों सोनुआ से राउरकेला और वहां से पुरी गये थे। इसके बाद परिजनों को थाना बुलाकर शवों की शिनाख्त करायी गयी। गांव में मातम और अनसुलझे सवाल
घटना के बाद गांव समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गांव और परिवार वाले यह समझ नहीं पा रहे हैं कि दोनों ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों काफी शांत स्वभाव के थे और गांव में किसी को उनके प्रेम संबंध की भनक तक नहीं थी। खुशबू ने इसी वर्ष सोनुआ प्लस टू विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। स्कूल के शिक्षकों ने उसे पढ़ाई में काफी तेज और बेहद अनुशासित छात्रा बताया। ऐसे में अब भालुरुंगी गांव में मातम पसरा है। दो परिवारों के साथ-साथ पूरा गांव इस सवाल में डूबा है कि आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी थी, जिसने दो नाबालिग जिंदगियों को इस दर्दनाक अंत तक पहुंचा दिया। अब बस गांव में कई सवाल और दो परिवारों का विलाप बचा है। गांव वाले यही सोच रहे हैं कि आखिर पुरी तक साथ घूमकर लौटे इन दो किशोर दिलों के भीतर ऐसा कौन-सा दर्द पल रहा था, जो उन्हें मौत के करीब ले गया।

Tags - Jharkhand Train Accident Sonua Station Suicide Teen Couple Tragedy