logo

साहिबगंज : बरहेट में मेगा जलापूर्ति ठप, पाइपलाइन लीकेज पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने दिए कड़े निर्देश

ghdytkdyt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के बरहेट में विगत कई दिनों से बाधित मेगा जलापूर्ति योजना के कारण आमजन पानी की गंभीर किल्लत का सामना कर रहे हैं। समस्या को देखते हुए आज जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी एवं प्रखंड सचिव मुजीबुर्रहमान ने संयुक्त रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ पाइपलाइन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन में लीकेज पाए जाने के कारण जलापूर्ति बाधित होने की पुष्टि हुई। इस पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने संबंधित अधिकारियों को लीकेज को अविलंब दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा आमजन को जलापूर्ति से हो रही परेशानी का शीघ्र और स्थायी समाधान करने के लिए आवश्यक एवं ठोस कदम उठाने को कहा। मौके पर झामुमो कार्यकर्ता एजाज अंसारी, सहायक अभियंता सुनील दत्ता, कनीय अभियंता मुकुल कुमार, प्रो. हाशिम अख्तर, अब्दुल हमीद, शमशेर अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags - Barhet mega water supply scheme JMM leaders inspection Barhet Barhet water pipeline repair Drinking water problem in Jharkhand villages Government action on water crisis Water quality assurance Jharkhand Barhet development news