logo

गैंगस्टर अमन साव के करीबी मयंक ने कहा- एसपी साहब हमारा सुजीत सिन्हा से नहीं है कोई लेना देना, कृप्या उनसे कनेक्शन ना जोडें

amansujit.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
एक खबर निकलकर सामने आई थी कि गैंगस्टर अमन साव और सुजीत सिन्हा एक साथ काम कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा इस मामले की पुष्टि भी की गई थी, लेकिन अमन साव गैंग ने इसका खंडन किया है। गैंगस्टर अमन साव के खास सहयोगी मयंक ने इससे साफ इनकार किया है। मयंक ने रांची में कई लोगों को फोन कर कहा है कि उनका सुजीत सिन्हा से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही मयंक ने प्रेस विज्ञपति जारी कर बताया है कि बहुत पहले अमन साव का सुजीत सिन्हा से संपर्क था, लेकिन कुछ चीजों को लेकर अमन गिरोह उनसे अलग हो गया। उसने यह भी कहा है कि पलामू में शिवालय कंस्ट्रक्शन साइट पर जो गोलीबारी की गई थी उसमें अमन साव गिरोह का कोई हाथ नहीं है। 


हम किसी पहचान के मोहताज नहीं है
मयंक ने पलामू पुलिस से साफ कहा है कि हमारा गिरोह जब भी किसी घटना को अंजाम देता है तो खुलकर स्वीकार करता है। मयंक के अनुसार अमन साव का नाम अपने आप में बड़ा है। वह किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मयंक का दावा है कि पलामू में वह कोई गतिविधि नहीं कर रहे हैं। इसलिए मयंक ने पलामू पुलिस से यह आग्रह भी किया है कि उनका नाम वे लोग सुजीत सिन्हा के साथ ना जोड़े। बता दें कि जेल में रहकर भी अमन साव झारखंड के कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। उसके गैंग में 100 से भी ज्यादा लोग काम कर रहे हैं जिसमें से अधिकांश लोग जेल के बाहर हैं। झारखंड के अलग-अलग जिलों के लगभग दो दर्जन व्यापारी और बारी अमन गिरोह के निशाने पर है। सभी से लगातार  रंगदारी मांगी जा रही है, जो लोग रंगदारी नहीं दे रहे हैं उनपर हमला किया जा रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N