logo

माओवादियों ने फूंक दिए 2 वाहन, पुलिस छानबीन में जुटी; यहां का है मामला

mao.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाकपा माओवादियों ने एक बार फिर राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश की है। मामला चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह विशनपुर गांव का है, जहां बीते कल बुधवार की रात नक्सलियों ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में एक सवारी वाहन और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली वाहनों को जलाकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ये दोनों वाहन गांव के ही संतन गंझू का बताया जा रहा है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को काफी संख्या में हथियारबंद नक्सली संतन गंझू की तलाश में विशनपुर गांव आये थे। लेकिन वह घर पर नहीं मिला, तो नक्सलियों ने उसके घर के बाहर पड़े दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं संतन गंझू के घर व एक अन्य ग्रामीण के घर को बाहर से ताला भी जड़ दिया। 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुरे इलाके में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया। सूत्रों से पता चला है कि इस घटना को भाकपा माओवादी के टॉप कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है। वहीं यह भी खबर मिली है कि संतन गंझू ने पुलिस की मदद की और पोस्ता (अफीम) को नष्ट करने के लिए पुलिस को ट्रेक्टर भी मुहैया कराया। इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई लोगों को जेल भी भेजा गया था। और हाल ही में एक युवक जेल से बाहर आया था जिसके बाद यह माना जा रहा है कि शायद उसी युवक ने नक्सलियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news chatra news chatra latest news chatra khabar