logo

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा में करोड़ों की जल संसाधन योजनाओं का किया शिलान्यास, ग्रामीण विकास को मिली नई गति

mahagam_mantri.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा विधानसभा के  ठाकुरगंगटी प्रखंड में कई महत्वपूर्ण जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिली है। फूलवरिया पंचायत के ग्राम रतनपुर में नदी पर चेक डैम निर्माण कार्य (₹1.1 करोड़), बनियाडीह पंचायत के हसनान घाट के पास कोआ नदी में चेक डैम निर्माण (₹1.3 करोड़), जोरिया में बीयर निर्माण कार्य (₹1.7 करोड़), पंजाड़ीह पंचायत के ग्राम मुकेरीचक में कोआ नदी पर चेक डैम निर्माण (₹1.1 करोड़) तथा ग्राम विधानपुर में पोखर जीर्णोद्धार कार्य (₹54 लाख) का शुभारंभ किया गया।

दीपिका पांडेय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ये योजनाएं जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसानों की आय में वृद्धि लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में दीर्घकालिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आमजन को उसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। वहीं स्थानीय लोगों ने इन योजनाओं के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार जताया और कहा कि इससे क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

Tags - jharkhand government rural development panchayati raj minister deepika pandey singh mahagama assembly thakurgangti block water resources projects infrastructure projects