logo

मानगो नगर निगम वार्ड 33 के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का निधन, चुनाव स्थगित

ेपगूोत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 33 से प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने की। उन्होंने बताया कि आयोग को इस संबंध में अधिकृत सूचना प्राप्त हो चुकी है। प्रत्याशी के निधन के बाद वार्ड 33 का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस निर्णय का मानगो नगर निगम के अन्य वार्डों में होने वाले चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को मानगो नगर निगम के शेष वार्डों में मतदान कराया जाएगा। वार्ड 33 में चुनाव की नई तिथि पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद घोषित की जाएगी। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।