logo

पूर्व सैनिक की पत्नी के गले से डेढ़ लाख के मंगलसूत्र की दिनदहाड़े छिनतई

CHAIN_SNATCHING.jpg

जमशेदपुर 
एक ओर जहां देश के जवान हमारी रक्षा के लिए बॉर्डर पर दिन रात डटे है और दूसरी ओर चोर उच्चके दिनदहाड़े पूर्व सैनिक की पत्नी से चैन छिनतई कर फरार हो जाते है। ताजा मामला शुक्रवार का है। दरअसल, जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिक योगेश्वर नन्द सिंह की पत्नी से बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े चैन की छिनतई कर ली गयी है। इस संबंध में पूर्व सैनिक की पत्नी श्वेता सिंह ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत की है।

शिकायत में टेल्को थाना क्षेत्र के खंडगाझार के राधिका नगर स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 304 निवासी पूर्व सैनिक योगेश्वर नन्द सिंह की पत्नी श्वेता सिंह ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह 6 बजे वे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी दौरान एक 4 पहिया वैन गाड़ी खड़ी दिखी, जिसे अनदेखा कर वो मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी क्रम में वैन पास आई और उसकी खिड़की से एक बदमाश के द्वारा हाथ बाहर निकाल उनके गले से सोने की चेन (मंगलसूत्र) की छिनतई कर ली गयी। जिसके बाद उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया और वैन LFS स्कूल की ओर निकल गयी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों के द्वारा उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए टेल्को अस्पताल पहुंचाया गया। श्वेता सिंह ने आगे बताया कि उनके गले में मौजूद सोने के मंगलसूत्र में करीब 15 ग्राम सोना था। जिसका मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Tags - Jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News snatching