द फॉलोअप डेस्क
24 जनवरी को रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार चल रहा था। हालांकि साहेब अंसारी ने भी आत्महत्या कर ली। साहेब अंसारी का शव उसके घर के पास स्थित एक कमरे से मिला। जानकारी मिलते ही हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में डोरंडा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि 24 जनवरी को मणिटोला निवासी तरन्नुम उर्फ रानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि तीन बच्चों का पिता साहेब अंसारी का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था। जिसका उसकी पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर साहेब ने पत्नी पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही साहेब अंसारी फरार था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
.jpeg)