रांची:
10 जून को रांची के मेन रोड में हुए हिंसक प्रदर्शन का शिकार बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन भी हुए थे। उनके कार और काफिला पर भी हमला हुआ था। हमला करने वाले में एक आरोपी अनीस को गिरफ्तार हो गया है। जिसकी उम्र 19 साल है। लोअर बाजार थाना पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार किया है। मो अनीस सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला बानो मंजिल रोड का रहने वाला है।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान हो रही
आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न माध्यम से हो रही है। मंत्री नितिन नवीन ने लोअर बाजार थाना में घटना के संबंध में लिखित जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वे दस जून को दिन के करीब पौने चार बजे मेन रोड में होटल कैपिटोल हिल से पायलट वाहन और काफिले के साथ कांके के बोडेया जाने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में विशेष समुदाय के लोग मेन रोड में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया, गनीमत रही की उनको किसी प्रकार की चोट नहीं आई लेकिन उनकी गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
