logo

JLKM नेताओं का आजसू में बड़ा दलबदल, सुदेश महतो बोले—सरकार से जनता का भरोसा टूटा, कानून व्यवस्था चरमराई

WhatsApp_Image_2026-04-16_at_7_11_05_PM.jpeg

रांची
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कोयलांचल के जेएलकेएम के कई नेताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार से जनता निराश हो चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति फिर दयनीय हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा दांव पर है।  महतो ने कहा कि कभी पेपर लीक होने की खबर आती है तो कभी ट्रेज़री घोटाला सामने आता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध है कि अगर असम चुनाव की थकान मिट गई है तो थोड़ा राज्य की जनता के दर्द की तरफ ध्यान दिया जाए। राज्य में कुछ गिरोह बेखौफ होकर छात्राओं और महिलाओं की आबरू से खेल रहे हैं। उनमें कानून का भय नहीं दिखता। महतो ने मिलन समारोह में आए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की तैयारी करनी होगी।जेएलकेएम नेता उपस्थित थे
इस अवसर पर जेएलकेएम नेता  निर्मल महतो तथा  गजेंद्र महतो उर्फ पप्पू के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेताओं विजय कुमार पासवान, डा. प्रिंयका कुमारी, दिलीप कु. महतो, संतोष कु. राम, रोहित पांडे, मोनू पाडे, राजेश पांडे, धीरज पांडे,, पिकु पौडे, विवकी रविदास, नरेश राय, अनिल हरि, सीताराम महतो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, बबीता कुमारी, दीपक महतो जी, संजय मेहता, परवाज खान, संतोष महतो, नरेश महतो, सचिन महतो आदि उपस्थित थे।