logo

हजारीबाग में बड़ा हादसा, चिमनी में ब्लास्ट होने से 15 मजदूरों के मौत की आशंका; कई पूरी तरह जले

हजारीबाग में बड़ा हादसा, चिमनी में ब्लास्ट होने से 15 मजदूरों के मौत की आशंका; कई पूरी तरह जले

हजारीबाग 

झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के बरही स्थित रियाडा कंपनी परिसर में संचालित पवन पुत्र प्लांट की चिमनी में ब्लास्ट होने के बाद 15 मजदूरों की मौत की आशंका है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। दुर्घटना में चार मजदूरों के पूरी तरह जलने की खबर है। घायल मजदूरों को आरोग्यम अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पवन पुत्र प्लांट से अबतक सात मजदूर बाहर निकले हैं।

Tags - accident deadJharkhand News