logo

पलामू में लूटपाट, हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटे 4 लाख 40 हजार

पलामू में लूटपाट, हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटे 4 लाख 40 हजार

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नौडीहा में ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लुटेरे पहुंचे और 4 लाख 40 हजार लूटकर फरार हो गये। घटना दोपहर 12.30 बजे की बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी लूटपाट करने आए थे। तीनों हथियार से लैस थे। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची है।