logo

मणिपुर की तरह झारखंड में भी महिला के साथ हैवानियत, अर्धनग्न कर पेड़ में बांधकर रातभर पीटा

मणिपुर की तरह झारखंड में भी महिला के साथ हैवानियत, अर्धनग्न कर पेड़ में बांधकर रातभर पीटा

द फॉलोअप टीम 
झारखंड के गिरिडीह से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही है. जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. घटना के सामने आने के बाद हर ओर इसकी आलोचना हो रही है और हेमंत सरकार को निशाने पर लिया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ यह घटना घटी है. महिला ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके अनुसार बुधवार की रात करीब 11 बजे कुछ लोग उसके घर के बाहर आये. दरवाजा खटखटाया। जब वह बाहर निकली तो उसे जबरदस्ती अपने साथ जंगल की ओर लेकर चले गए. बदमाशों ने पहले महिला के कपड़े फाड़े फिर पेड़ में बांधकर पिटाई की और रात भर वहीँ छोड़कर चले गए. सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. उसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ पर फ़िलहाल उनका इलाज चल रहा है. 

मामला सामने आने के बाद चार लोगों की हुई गिरफ़्तारी 
जानकारी के अनुसार महिला की निशानदेही पर अबतक चार लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है, लेकिन अबतक मामला साफ़ नहीं हो पाया है कि आखिर ये घटना क्यों घटी. मामला सामने आने के बाद भाकपा माले की एक टीम पीड़ीत महिला के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मौके पर राजधनवार के पुर्व विधायक व भाकपा माले के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, जमुआ के वरिष्ठ नेता अशोक पासवान, बिरनी प्रमुख रामू बैठा, बगोदर उप प्रमुख धिरन सिंह, बिरनी उप प्रमुख शेखर सुमन, मुखिया संतोष रजक,एपवा पुनम देवी, नेत्री रेनू रवानी,खगिया देवी , माले नेता धनेश्वर पासवान,जिम्मी चौरसिया, रामबिलास पासवान,कुश कुशवाहा, महानन्द सिंह, राहुल मंडल,मनोहर माली समेत कई लोग उपस्थित थे। माले ने 12 घंटे के अंदर इस घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग की है. साथ ही पूरे मामले की तहकीकात से जाँच करने की मांग की है.